नीमच। बीते कुछ दिनों पहले नीमच नगर के उपनगर बघाना में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान जन्मोत्सव समिति के द्वारा बघाना में वाहन रैली और चल समारोह निकाला गया था। जिसमें बघाना पुलिस ने बेहतर कानून व्यवस्था के साथ कार्य किया, और क्षेत्र में किसी तरह का कोई हुडदंग नहीं हुआ। जिसको लेकर हनुमान जन्मोत्सव समिति में हर्ष हैं, रविवार रात हनुमान जन्मोत्सव समिति के सदस्य अजय सिंह कछावा के नेतृत्व में बघाना थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी अजय सारवान, एएसआई तेजसिंह, आरक्षक अजीत और मनीष का साफा पहना कर और पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया।
हनुमान जन्मोत्सव समिति ने नीमच के बघाना टीआई अजय सारवान का किया सम्मान
April 09, 2023
0