14 वर्षीय बालक छोटू को सांप ने डसा, जिला चिकित्साल्य नीमच में उपचार जारी
April 09, 2023
0
नीमच ज़िला चिकित्साल्य में स्थित अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक जीरण थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मात्याखेड़ी में मजदूरी के उद्देश्य से आए परिवार के एक बालक को सांप ने डस लिया। जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया हैं, जहां चिकित्सक ने उसे वार्ड में भर्ती कर दिया हैं। और उसका उपचार चल रहा हैं। पुलिस के मुताबिक छोटू पिता सेतु उम्र 14 निवासी बांसवाड़ा राजस्थान हालमुकम मात्यखेड़ी तहसील जीरण जिला नीमच को सांप ने डसा हैं।