सिंगोली नगर के कोटा रोड पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रविवार दोपहर करीब 1-30 बजे अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा करोड़ों का कबाड़ का सामान आग में जलने लगा। आस-पास के लोगो ने गोदाम मालिक को खबर की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राजस्थान और मध्यप्रदेश की करीब आधा दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, लेकिन लगातार पानी फेंकने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी था प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 15 अयोध्या बस्ती में कोटा रोड़ पर जमील अब्बासी का कबाड़ का गोदाम स्थित है जहां पर वे अपना कबाड़ का व्यवसाय करता है, पर दोपहर लंच के समय जब कर्मचारी खाना खाने गए थे कि 1-30 बजे के लगभग गत्ते के गोदाम में अचानक आग की लपटें निकलने लगी वहां पर मौजूद एक मात्र कर्मचारी ने सीसी टीवी कैमरे में कैद गोदाम में आग लगती देख गोदाम मालिक जमील अब्बासी को जानकारी दी। तब तक आग पास ही के दो मंजिला तलघर स्थित प्लास्टिक सामान और टायरों से भरे के दूसरे गोदाम तक भी पहुंच गई और विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर थाना प्रभारी केसी चौहान, एएसआई शिवराज सिंह, सीएमओ प्रमोद जैन, एसआई एस एस चुण्डावत, प्रधान आर मनोज ओझा, सुरेश कटारिया, आर देवीराम, रामपंगत, विनय पराशर सहित नगर परिषद एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मोके पर पहुंचे और सिंगोली के एक मात्र फायर फायटर और टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया किन्तु सिंगोली की फायर फायटर ने शुरू होते ही दम तोड़ दिया, प्रशासन के अधिकारियों ने आग की विकरालता देख समीप के राजस्थान के रावतभाटा में परमाणु ऊर्जा सयंत्र और नगर पालिका रावतभाटा से सम्पर्क कर वहाँ की दो फायर फायटर बुलवाई गई, वही नगरपरिषद रतनगढ़ की दो, डीकेन से एक और सरवानिया महाराज की एक फायर फायटर और आठ टेंकरो को बुलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास कियालगातार सात-आठ घंटे की मशक्कत के बाद कुछ हद तक आग को काबू किया गया आग इतनी विकराल थी कि धुंए के काले गुबार सिंगोली के चारो तरफ 20-20 किलोमीटर तक दिखाई दे रहे थे। हालांकि आग के कारणों का पता तो नही लग पाया है पर संभवतया प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना सामने आ रहा है। सिंगोली के इतिहास की पहली इतनी विकराल इस आग में कबाड़ी का लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो चुका था, साथ ही जिन गोदामो में कबाड़ का सामान भरा था वे भी पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो चुके है
कबाड़ी के गोदाम मे लगी भीषण आग लाखों का माल जलकर हुआ खाक मोके पर 7 दमकलों ने 7-8 घंटो की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, सिंगोली की दमकल एन वक्त हुई फेल 20 किलोमीटर दूर से दिखे दिए धुंए के गुबार
April 09, 2023
0