क्या है पूरा मामला?
जिला पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर रेंज आईजी के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में डूंगला पुलिस थाना ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी दिलखुश रावत (28) को गिरफ्तार किया।
आरोपी की प्रोफाइल:
नाम: दिलखुश पिता सालगराम रावत
उम्र: 28 साल
निवासी: खेजड़ी, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच (म.प्र.)
अपराध: थाना मंगलवाड़ के एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित।
भेष बदलकर काट रहा था फरारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
मंगलवाड़ पुलिस द्वारा दर्ज मामले के बाद से ही वह फरार था, जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ ने उसकी गिरफ्तारी पर पाँच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
ऐसे बिछाया गया जाल (पुलिस टीम की कार्रवाई)
मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव खेजड़ी (नीमच) में आया हुआ है सूचना मिलते ही डूंगला थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम में शामिल जाप्ता: हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, जयप्रकाश और विष्णु कुमार।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को उसके घर से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया ।