नीमच। शहर के जैन भवन के सामने स्थित विद्युत डीपी में अचानक आग लग जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से डीपी से चिंगारियां उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने जोर पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
आग लगते ही आसपास के रहवासियों और दुकानदारों ने सावधानी बरतते हुए तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। गनीमत रही कि आग अधिक नहीं फैली और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विद्युत आपूर्ति रही बाधित
सुरक्षा के लिहाज से विभाग द्वारा क्षेत्र की बिजली काट दी गई, जिससे कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित रही। विभाग की टीम अब डीपी के सुधार कार्य में जुटी है ताकि बिजली व्यवस्था बहाल की जा सके।
सटीक खबरों के लिए देखते रहें, मिशन मालवा न्यूज़।