नीमच। जैन समाज के त्याग और तपस्या का प्रतीक 'आचार्य शांति सागर संत निलय' बनकर तैयार है। मुनिश्री वैराग्य सागर एवं सुप्रभ सागर महाराज के सानिध्य में 13 मई को इसका भव्य लोकार्पण होगा। लाल पत्थरों से निर्मित इस तीन मंजिला भवन में राजसी नक्काशी के साथ आधुनिक लिफ्ट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।
महोत्सव के मुख्य पड़ाव:
आज (12 मई): शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी भव्य रथ यात्रा; 16 बग्घियों पर सवार होंगे इंद्र।
कल (13 मई): सुबह 10:15 बजे होगा लोकार्पण; उमड़ेगा देश-विदेश से समाजजन।
विशेष: शाम को "प्रश्न आपके, उत्तर मुनि श्री के" सत्र में होगा जिज्ञासा समाधान।
विनायका और अजमेरा परिवार सहित पूरी दिगंबर जैन समाज इस ऐतिहासिक घड़ी की साक्षी बनेगी। मिशन मालवा न्यूज़ की टीम इस पूरे आयोजन की पल-पल की अपडेट आप तक पहुँचाती रहेगी।
जुड़े रहें मिशन मालवा न्यूज़ के साथ — सटीक, बेबाक और सबसे तेज़!