नीमच शहर के औद्योगिक क्षेत्र झंझारवाड़ा स्थित धानुका फैक्ट्री में आज शाम एक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति ट्रक के ऊपर से नीचे गिरकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान राधेश्याम पिता गोविदराम (उम्र 40 वर्ष), निवासी गांव पारलिया, जिला राजगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया है कि राधेश्याम धानुका फैक्ट्री में एक ट्रक में माल उतारने के दौरान ट्रक का पल्ला (भत्ता) खोल रहा था। इसी दौरान वह ट्रक के ऊपर से नीचे गिर गया। हादसे में उसके हाथ में गंभीर चोट आई है और हाथ पूरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है। घायल मजदूर को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
धानुका फैक्ट्री में हादसा: ट्रक से गिरकर मजदूर घायल, उपचार जारी
October 23, 2025
0