नीमच, आदिकवि, महर्षि वाल्मीकिजी के प्रकटोत्सव पर नगर के हृदय स्थल वाल्मीकि चौक पर वाल्मीकि समाज व अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल राजा टीम द्वारा वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोग आरती के पश्चात प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक प्रसादी वितरण (भंडारा) वात्सल्य भवन में आयोजित रहेगा तथा शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वाल्मीकि चौक पर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर शाम 7:00 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा।
वाल्मीकि जयंती पर महा आरती आज वाल्मीकि चौक पर
October 06, 2025
0