नीमच । रोटरी क्लब, नीमच ने इस सत्र का 8वां एवं अब तर्क का 38वां नेत्रदान बघाना निवासी ठा. लक्ष्मणसिंह सिसौदिया सुपुत्र स्व. बापूसिंहजी सिसौदिया के निधन उपरांत सम्पन्न कराया। नेत्र गोमाबाई नेत्रालय के शैलेन्द्र बनौधा एवं आदित्य नारायण ने उत्सारित किये। नेत्रदान चेयरमेन अनिल गोयल ने उक्त जानकारी दी।