नीमच। मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 14वीं राष्ट्रीय बायथले-ट्रायथले चैंपियनशिप में नीमच के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।
म.प्र. टीम में शामिल नीमच के खिलाड़ियों ने तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 12 पदक (2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज़) जीतकर जिले, शहर और प्रदेश को गौरवान्वित किया।
मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि—
कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल – 2 गोल्ड
अस्मि मयंक कटारिया – 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज़
मयंक राठौड़ – 2 सिल्वर,
लक्ष तेजप्रकाश धारवाल – 1 सिल्वर
यशवी नितेश शर्मा – 2 ब्रॉन्ज़
सिद्धान्त सिंह गोपाल सिंह जादोन – 1 ब्रॉन्ज़
आरव नीलेश बाफना – 1 ब्रॉन्ज़
सुधा विनोद जी नवले – 1 ब्रॉन्ज़
इस शानदार प्रदर्शन से स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने एक बार फिर यह साबित किया कि समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क से हर लक्ष्य संभव है। टीम कोचेस आयुष गौड़, नीलेश घावरी, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार की मेहनत और रणनीति रंग लाई । वहीं जिला पेंटाथलॉन अध्यक्ष मनीष चमड़िया व टीम मैनेजर मयंक कटारिया व नितेश शर्मा के नेतृत्व में स्विमफ्लाय का 42 सदस्यीय दल नीमच व मध्यप्रदेश को पदकों की बरसात के साथ गौरव दिलाकर लौटा। सभी खिलाड़ियों की प्रंशसा कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।