नीमच, मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध महामाया भादवामाता के दरबार में मंगलवार को महाष्टमी के मौके पर भक्तों का हुजूम उमड़ा। इस मौके पर मंगलवार शाम से ही शहर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने महामाया भादवामाता के दर्शन के लिए पैदल पदयात्रा भी की। भक्त नंगे पैर कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर महामाया भादवामाता के जयघोष लगाते हुए मातारानी के दरबार पहुंचे। इस उपलक्ष्य में भक्तों के लिए पूरे मार्ग पर जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वल्पाहार की स्टॉलें लगाई गई थी, जहां श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर जगह जगह पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था भी पुख्ता दिखाई दी।
महामाया भादवा माता के दर्शन को हजारों की संख्या में पैदल पहुंचे श्रद्धालु, जगह जगह लगी स्टॉलें
September 30, 2025
0