मनासा।कुश्ती प्रेमियों के लिए मनासा इन दिनों अखाड़े में तब्दील हो चुका है। शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ नीमच एवं श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला संचालक गुड्डू ग्वाला (उस्ताद) मनासा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय संभाग केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से शुरू हुआ।सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए महादंगल में कुल 18 पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुकाबलों में एक से बढ़कर एक कुश्ती देखने को मिली, जहां कुशल तकनीक और ताकत का संगम साफ नजर आया।
प्रतियोगिता में मंदसौर, नीमच, उज्जैन से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इनमें से गुरु कहार (मंदसौर), गज्जू सतोले (नीमच), अभिषेक ग्वाला (मंदसौर), अजय ग्वाला (मंदसौर), प्रिंस ग्वाला (मंदसौर), राज बागरी (उज्जैन), रोहित बागरी (उज्जैन), शुभम प्रजापत (मनासा), और नवीन ग्वाला (मनासा) ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी एवं स्थानीय जन समुदाय उपस्थित रहा। सभी मुकाबलों ने दर्शकों की तालियां और जयघोष बटोरी।अब सबकी नजर रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी है, जिसमें संभाग केसरी का खिताब किसके नाम होगा, यह देखना रोमांचक होगा।