नीमच रेलवे स्टेशन पर एक पॉइंट्समैन से मारपीट का मामला सामने आया है। प्रकाश चंद कलोसिया नाम के पॉइंट्समैन ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।घटना उस समय हुई जब तीन युवक अपनी बाइक लेकर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। पॉइंट्समैन ने उन्हें रेलवे की संपत्ति पर बाइक चलाने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बहस ने उग्र रूप ले लिया और तीनों युवकों ने मिलकर पॉइंट्समैन के साथ मारपीट की। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेलवे अधिकारी भी घटना की समीक्षा कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों के नाम भी सामने नहीं आए हैं। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। हालांकि आरोपी अपनी बाइक एमपी 44 एमसी 1128 एवं एक काला बैग छोड़कर भाग गए। पुलिस बाइक व बैग के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
रेलवे कर्मचारी ने बाइक सवारों को प्लेटफॉर्म से रोका तीन युवकों ने पॉइंट्समैन से की मारपीट, जीआरपी ने शिकायत दर्ज की
June 13, 2025
0