नीमच। प्रदेश की सबसे बड़ी औषधि और मसाला उपज मंडी के नाम से ख्यात नीमच कृषि उपज मंडी हंगामा, विवाद और मारपीट के लिए भी जानी जाती है। यहां आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार दोपहर को देखने को मिला। यहां राजस्थान के झालावाड़ जिले से आए किसान और एक व्यापारी के बीच आढ़त में उपज बेचने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में बहस हुई, आरोप है कि उसके बाद व्यापारी ने गुस्से में आकर किसान को चांटा मार दिया। जिससे साथी किसान नाराज हो गए और हंगामा कर दिया। मारपीट और विवाद की सूचना पर मंडी के सुरक्षा कर्मियों मौके पर पहुँचे। ओर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया।झालावाड़ के किसान पुरसिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी गाड़ी से अपनी लहसुन के साथ गांव के कुछ अन्य किसानों की लहसुन लेकर मंडी आया था। वह अपनी उपज महावीर ट्रेडर्स की आढ़त में बेचना चाहता था। इसे लेकर व्यपारी से बात हो चुकी थी। मगर अचानक वहाँ गायत्री ट्रेडर्स के संचालक राजू ने आकर आधा माल उसकी आढ़त में बेचने के लिए दबाव बनाया। जिस पर मेने व अन्य किसान ने मना कर दिया। इस दौरान व्यपारी राजू ने विवाद किया और मुझे चांटा मार दिया। गौरतलब है कि नीमच की कृषि उपज मंडी में बड़ी मात्रा में विभिन्न तरह की उपज देश के विभिन्न राज्यों से बिकने आती है। इन दिनों मंडी में मध्य प्रदेश राजस्थान के साथ-साथ हिमाचल और जम्मू कश्मीर से भी लहसुन बिकने आ रही है। वहीं मामले पर मंडी निरीक्षक समीर दास का कहना है की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मंडी में आढ़त प्रथा पूरी तरह से बन्द है। ऐसा कोई करता है तो उन पर कठोर कार्रवाई होगी।
आढ़त में उपज बेचने को लेकर नीमच कृषि उपज मंडी में व्यापारी ने किस को मारा चांटा। किसानों ने किया विरोध।
June 12, 2025
0