आज 29 अप्रैल दिन मंगलवार है और त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग बन रहा है। आज के दिन के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल होने वाले हैं। वही चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर हो रहा है जिसकी वजह से गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है। मंगलवार के दिन त्रिपुष्कर योग, गजकेसरी योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। जो कई राशियों को लाभ दिलवाने वाला है। इनके सौभाग्य में वृद्धि होगी और यह शुभ समाचारों की प्राप्ति करेंगे। करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।
गजकेसरी राजयोग-त्रिपुष्कर योग राशिफल
मेष
मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में जबरदस्त सफलता की प्राप्ति होने वाली है। भौतिक विकास के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग कारोबार करते हैं वह कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। इन लोगों को व्यापार में मनचाही सफलता की प्राप्ति होने वाली है। सामाजिक कार्यों में यह धन खर्च करेंगे।
वृषभ
इन लोगों को आज का दिन ढेर सारी सफलता देने वाला है। कारोबार और कार्यस्थल पर तरक्की की प्राप्ति होगी। आपका पूरा दिन अच्छा साबित होने वाला है। कार्य क्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है।
मिथुन
इन लोगों के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरा हुआ रहने वाला है। इन्हें बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। लोग बिना किसी परेशानी के आपकी बातें मान लेंगे। मन में नए विचार उत्पन्न होंगे जिन पर आप काम शुरू कर सकते हैं। घर में जो बड़े हैं उनसे विचार विमर्श जरूर करें।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होने वाली है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। तरक्की के योग निर्मित हो रहे हैं जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देंगे। आपको अच्छा समाचारों की प्राप्ति होने वाली है।
सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज अच्छे योग निर्मित हो रहे हैं। वाणी की सौम्यता आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगी। शिक्षा और कार्य क्षेत्र में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। भागदौड़ अधिक हो सकती है, जिसकी वजह से आप थका हुआ महसूस करेंगे।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में किए जा रहे हैं कामों में आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। लंबे समय से चले आ रहे हैं कानूनी विवाद में आपको सफलता मिलेगी।
तुला
तुला राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपकी आय कम रहेगी लेकिन यह अधिक रहेगा। आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार में और अशांति का माहौल रहेगा जिससे आपका मन नहीं लगेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपका दिन चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। कारोबार में किसी तरह का रिस्क बिल्कुल ना लें। आपको पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आने वाले दिनों में आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
धनु
धनु राशि के लोगों को सफलता की प्राप्ति होने वाली है। किस्मत के मामले में आप काफी धनी है। धन धान्य में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं और आपके मित्र का सहयोग मिलेगा। रात के समय मंगल कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं।
मकर
करियर के मामले में आज का दिन अच्छा साबित होगा। जीवन में चल रहा तनाव दोस्त की मदद से खत्म होगा। कोई ऐसा व्यक्ति जीवन में आएगा जिसकी आपको आवश्यकता है। आपके व्यापार में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
कुंभ
इन लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ साबित होने वाला है। आर्थिक मामले में इन लोगों को तरक्की की प्राप्ति होगी। लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं और आपको सम्मान मिलेगा। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें तरक्की मिलेगी। करियर में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
मीन
करियर के मामले में इनका दिन सफलता से भरा रहेगा। हालांकि आप स्वास्थ्य की वजह से परेशान रह सकते हैं। कोई भी निर्णय आपको सोच समझ कर लेने की जरूरत है। अनुभवी लोगों की सलाह आपको बहुत काम आएगी। अचानक रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा मिशन मालवा न्यूज़ नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।