नीमच। डॉ. सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के आदेशानुसार जावद स्थित बड़ी बोहरा मस्जिद में जुम्मा की नमाज़ अदा कर समाजजनों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सभी निर्दोष निहत्थे भारतीयों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ऊपरवाले से दुआ करी कि दिवंगत देशवासियों को उनके श्री चरणों में स्थान मिलें और पूरे विश्व में शांति कायम हो। बोहरा समाज जावद के अमील जनाब औन अली साहब ने अपने संबोधन में कहां कि पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ है उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है और मरने वाले साथियों के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर बोहरा समाज के मु. मुस्तफा भाई, मु. कुतुबुद्दीन भाई, सज्जाद भाई, फखरुद्दीन भाई, अली असगर, होज़ेफा, इब्राहीम, अब्दुल्लाह, हातिम एवं अन्य शामिल थे।
बोहरा समाज जावद ने जुम्मा की नमाज़ के बाद दी पहलगाम में मारे गए देशवासियों को श्रद्धांजलि
April 25, 2025
0