छोटीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के स्वरूपगंज गांव में एक किसान के खेत में अजगर पाए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाई। वन विभाग को किसान द्वारा खेत में एक विशाल अजगर देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छह फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम में वनरक्षक जगदेव सिंह और पशु रक्षक शांतिलाल मीणा ने अजगर को पकड़ने के बाद उसकी स्थिति का आकलन किया और फिर उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत ने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि इस प्रकार के जंगली जानवर दिखाई दें तो वे तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि इन्हें बिना किसी हानि के सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास में वापस भेजा जा सके।
वन विभाग की टीम ने खेत से छह फीट लंबे अजगर का किया रेस्क्यू
September 24, 2024
0