छोटीसादड़ी। छोटीसादड़ी को जल्द ही नया उपखंड अधिकारी मिलने जा रहा है। आरएएस तबादला सूची के तहत ऋषि सुधांशु पांडे का तबादला कर दिया गया है।
ऋषि सुधांशु ने छोटीसादड़ी में कार्यभार ग्रहण भी नही किया जाता। और अब उनके स्थान पर यतीन्द्र पोरवाल को छोटीसादड़ी का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। यतीन्द्र पोरवाल, जो वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में कार्यरत थे, जल्द ही छोटीसादड़ी में पदभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से छोटीसादड़ी में एसडीएम का पद रिक्त था, जिससे कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।