नीमच। मंगलवार को नीमच कलेक्टर कार्यालय पर बड़ी संख्या में नीमच कृषि उपज मंडी के लहसुन व्यापारी नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम एक ज्ञापन दिया ज्ञापन के माध्यम से अवैध तरीके से भारत में लाई जा रही चीनी लहसुन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने बताया कि भारत में चीनी लहसुन प्रतिबंधित है मगर चोरी छुपे कुछ लोगों के द्वारा यह लहसुन भारत में लाई जा रही है जिससे यहां के व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी नुकसान हो रहा है साथ ही यह लहसुन लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है अतः भारत में अवैध तरीके से लाकर बेची जा रही इस लहसुन पर प्रतिबंध लगाया जाए और इस तरह के कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
दरअसल भारत में चीन की लहसुन पड़ोसी देश नेपाल बांग्लादेश भूटान के रास्ते अवैध तरीके से लाई जा रही है ऐसे में व्यापारियों और किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चीन की लहसुन को भारत में आने के रोकने के ठोस उपाय किया जाए ज्ञापन एसडीम ममता खेड़ा ने लिया इस दौरान नीमच कृषि उपज मंडी के सचिव उमेश बसेड़िया शर्मा और नीमच कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के सचिव राजेंद्र खंडेलवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद