छोटीसादड़ी। छोटीसादडी की सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि उपज मंडी में नए सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़ ने पदभार ग्रहण किया। छोटीसादड़ी मंडी के एपीएमसी घोषित होने के बाद प्रथम बार स्थाई सचिव की नियुक्ति की गई है। इससे पूर्व विगत कई सालों से यह मंडी कार्यवाहक सचिव के भरोसे चल रही थी। आरएएस 2021 की भर्ती प्रक्रिया से चयनित विपणन अधिकारी हितेंद्र सिंह के मंडी कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत कर विधिवत रूप से कार्यादार ग्रहण करवाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पूरे मंडी परिसर का निरीक्षण कर कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में अपनी उपज को लेकर आने वाले किसानों को बेहतर सुविधाएं मिले यह उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही व्यापारियों और किसने की सुविधाओं को ध्यान में रखकर मंडी का विस्तार किया जाएगा। गौरतलब है की छोटीसादड़ी मंडी विगत कई वर्षों से कार्यवाहक मंडी सचिव के भरोसे चल रही थी। जिसके चलते कई बार व्यापारियों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब स्थाई सचिव की नियुक्ति से किसानों और व्यापारियों की समस्याओं का भी समाधान तुरंत हो सकेगा।
कृषि उपज मंडी में नए सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़ ने किया पदभार ग्रहण
September 22, 2024
0