छोटीसादड़ी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छोटीसादड़ी पुलिस ने 8 क्विंटल 40.445 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख 6 हजार 675 रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शेखावत की अहम भूमिका रही। सीआई अनिल देवल ने बताया कि थाना इंचार्ज नारायणलाल अपनी टीम के साथ गोमाना गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को काले प्लास्टिक के कट्टों को एक बाड़े के अंदर रखते हुए देखा। पुलिस टीम के पहुंचते ही वह व्यक्ति भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कट्टों की जांच की तो उनमें 8 क्विंटल 40.445 किलोग्राम डोडा-चूरा पाया गया। कुल 42 कट्टों को जब्त कर लिया गया और आरोपी गोमाना निवासी रामलाल पुत्र नंदलाल पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक भेमजी द्वारा की जा रही है। आरोपी रामलाल से पूछताछ जारी है, जिससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हैं। जब्त किए गए डोडा चूरा की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक आंकी गई।
कार्यवाही में यह थी टीम
छोटीसादड़ी पुलिस की इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शेखावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही टीम में उपनिरीक्षक नारायण लाल, सहायक निरीक्षक शिवराम गुर्जर, एएसआई हरिराम मीणा, हेड कांस्टेबल मोहन लाल, कांस्टेबल शिवलाल, अशोक, अविनाश, धर्मेन्द्र, रविन्द्र टीम में शामिल थे।