नीमच सिटी थानान्तर्गत आने वाले गिरदौड़ा में रविवार देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के 5 लोग घायल हो गये। घायलों में 1 की हालत गंभीर होने से उसे उदयपुर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि पैसों के लेनदेन का मामला दोनों पक्षो के बीच न्यायालय में भी विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि रविवार रात झालरी का युवक अपने कुछ साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर अपने पैसे वसूल करने आया था। वहीं घायल पक्ष का कहना है कि वे लोग अवैध वसूली करने आए थे और पैसे देने से मना किया तो हमें घायल कर दिया। रिपोर्टकर्ता के गंभीर घायल होने व बयान देने की स्थिति में नहीं होने से सिटी थाने पर समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज नहीं हो सका था। घायलों में गिरदौड़ा निवासी एक ही परिवार के नंदलाल पिता राधाकिशन माली, अशोक पिता नंदलाल माली, अर्जुन पिता नंदलाल माली, मुन्नीबाई पति नंदलाल माली तथा कान्हा पिता अशोक माली घायल हुए हैं। जिसमें अशोक पिता नंदलाल माली को हालत गंभीर होने से उदयपुर रेफर किया गया है।
गिरदौड़ा में दो पक्षों में मारपीट, 4 घायल, 1 गंभीर
September 23, 2024
0