छोटीसादड़ी। छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में ढाई साल से फरार चल रहे 1500 रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीआई अनिल देवल ने बताया कि 25 फरवरी 2022 को पुलिस टीम ने बम्बोरी गांव के पास हडमतियां जागीर रोड पर एक मोटरसाइकिल और बिना नंबर के लोडिंग टेम्पो को देखा। जब पुलिस ने वाहन को रोका, तो मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों में से एक भागने में सफल रहा। मौके पर मौजूद टेम्पो से 90 किलोग्राम डोडा-चूरा जब्त किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया था। काफी प्रयासों के बावजूद जब आरोपी लाभचन्द की गिरफ्तारी नहीं हो पाई, तो पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 1500 रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने आरोपी हड़मतिया जागीर निवासी लाभचन्द पिता भोलीराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से जब्त डोडा-चूरा और घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
एनडीपीएस के मामलें ढाई साल से फरार 1500 रुपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
September 23, 2024
0