नीमच। मंगलवार को नीमच कलेक्टर कार्यालय पर जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे दिव्यांग जनों ने दिव्यांग ज्योति संस्था के बैनर तले प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अपनी 16 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की मांग की गई, साथ ही दिव्यांगों से जुड़ी हुई कई अन्य समस्याओं ओर मांगो से अवगत करवाया।
दिव्यांगों का कहना है कि पूर्व शिवराज सरकार के दौरान भी उन्हें कई आश्वासन दिए गए थे। वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं , इतना ही नहीं जिले में भी दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सहित कई मांगे लंबित पड़ी है। जिनका अब तक निराकरण नहीं हुआ है। ऐसे में दिव्यांगों को हितों को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन इस ओर ध्यान दें। यदि 17 सितंबर तक उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिलता है, तो वे 18 सितंबर को हुए भोपाल में धरना प्रदर्शन करेंगे ।
इससे पहले सभी दिव्यांगजन नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठे, जहां बैनर लगाकर उन्होंने धरना दिया और नारेबाजी की।