जावद । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। माणक चौक स्थित अतिप्राचिन मंदिर श्री केशवराय भगवान का आकर्षण श्रृंगार मंदिर पुजारी विद्धान पंडित पंकज शर्मा ने किया। रात 12 बजते ही परिसर पर घंटा-घडियाल की मंद ध्वनि से महाआरती करके नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की, जय कन्हैयालाल की हाथी घोडा पालकी के जय जयकारो से मंदिर परिसर गुंज उठा। लड्डु गोपाल को झूले में झूलाया गया। धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने इस 22वें वर्ष में बरसात का मौसम होने पर मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन नही करके मंदिर परिसर पर शिवकुमारी शर्मा, पंकज सरोज शर्मा, आदित्य शर्मा, अशिता शर्मा, मिताली शर्मा की उपस्थिति में परिक्षित प्रिंस बसीवाल कृष्ण की वेश भुषा पहनकर माखन मिश्री का केक खाया। रात 12.20 बजे श्रीकृष्ण भगवान मटकी से माखन, मिश्री, काजू, बादाम, दाख, चाकलेट, गोलिया खाकर सभी को वितरित की, भजनो की थाप पर महिला, पुरूष, युवाजन झूम उठे, उत्सव महोत्सव के रूप में यादगार रूप में एतिहासिक तौर पर मनाया गया। सभी भक्तो को पंजेरी, दही, माखन का चरणामृत का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर को फुलो व विद्युत साज सजा से सजाया गया। इस मौके पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, श्री समर्थ हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष बाबूभाई काबरा, रामानुज काबरा, मुकेश काबरा, भरत सोमानी, पप्पू सोनी, गोविंद सोनी, पवन बसीवाल, रितेश काबरा, गोपाल सोमानी, शंकर सोनी, आदित्य शर्मा, सुशील काबरा, माहेश्वरी सखी संगठन अध्यक्ष रेणु सोमानी, शिवकुमारी शर्मा, मानकुंवर बांगड, अशिता शर्मा, मिताली शर्मा, रेखा राठौर, आस्था बैरागी, सोनू राठौर, मिनाक्षी शर्मा, हर्षिता शर्मा, वंशीका शर्मा, मधुबाला सोनी सहित महिला पुरूष भक्तजन मौजूद थे। आभार पंकज शर्मा ने माना।
केशवराय मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण ने माखन मिश्री का केक खाकर मटकी फोड का हुआ आयोजन, मनाया उत्सव महोत्सव के रूप में
September 08, 2023
0