नीमच मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अपने 18 साल के कुशासन की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही है यह शिवराज सरकार की विनाश यात्रा है शिवराज सरकार ने अपने 18 साल के कार्यकाल में जमकर घोटाले किए हैं घोटाले को छिपाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं
यह आरोप लगाते हुए नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया तथा जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने कहां की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ की 15 महीने के कार्यकाल का हिसाब पूछ रहे हैं
कमलनाथ सरकार ने 15 में जो प्रदेश में विकास किया है वह भाजपा सरकार 150 साल में भी नहीं कर सकती है लोकतंत्र में जनमत का घोटाला करने में रिकॉर्ड बना चुकी भाजपा के सर्वश्रेष्ठ घोटालेबाज शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में 225 से भी अधिक घोटाले को अंजाम दिया है