जावद । वैश्विक बीमारी कोरोना काल के बाद जावद रोड नयागांव रेल्वे स्टेशन पर रेलो का स्टॉपेज (ठहराव) नही होने से क्षेत्रवासी खांसे परेशान थे। योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी द्वारा बार बार समाचार पत्रो में खबरे साथ ही रेल्वे बोर्ड सदस्य अभिलाष पांडे, बम्बोई, चेन्नई, रतलाम रेल्वे संचालकगणो और क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता को फोन पर मोखिक और लिखित में आवेदन देने के बाउजूद रेलो का स्टॉपेज नही हो रहा था। गत दिनो सांसद सुधीर गुप्ता का अल्प समय के लिए जावद नगर आगमन पर नगरवासियो द्वारा घेराव करके स्टॉपेज की मांग की थी युवा नेता नारायण सोमानी, प्रकाश सेन ने यह तक कह दिया था की स्टॉपेज होगा तो "सम्मान करेंगे नही तो हम काले झंडे बताएंगे" तब सभी की उपस्थिति में सांसद सुधीर गुप्ता ने विधानसभा चुनाव के पहले रेलो का स्टॉपेज होने का आश्वासन दिया था जो आज लम्बे अरसे के बाद जावद रोड नयागांव रेल्वे स्टेशन पर जोधपुर-इंदौर ट्रेन और भोपाल-जयपुर ट्रेन का स्टॉपेज (ठहराव) के साथ सत्य साबित हुआ दिखाई दिया। मंगलवार को भाजपा नेता कमलेश सारडा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर भव्य आतिशबाजी करके जश्न मनाकर हमारा नेता केसा हो सांसद सधीर गुप्ता जैसा हो, भारत माता की जय हो जैसे गगनभेदी नारे लगाकर खुशी मनाई। नगरवासियो ने रेलो का स्टॉपेज होने पर सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधानसभा सांसद प्रतिनिधि विनोद पाटीदार, नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि सुनील बिकानेरिया, कालेज प्रतिनिधि महेश न्याती, भाजपा नेता कमलेश सारडा का धन्यवाद माना। आतिशबाजी के दौरान योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, भाजपा नेता कमलेश सारडा, विजय मुछाल, महेश न्याती, इलू ग्वाला, नेमीचंद्र बिकानेरिया, मदनलाल विरवाल, रमेश चंद्र विरवाल, अखिलेश पोरवाल, भरत बोहरा, अनिल गुजराती, अनिल चंदेल, लाभचंद्र चंदेल, कन्हैयालाल कोली, रजत पोरवाल, अशोक सोनी, अंकुर बिकानेरिया, तुषार राठी, कमलेश सावलिया सहित नगरवासी मौजूद थे।
लम्बे अरसे के बाद युवाओ की हुई मांग पूरी, नयागांव रेल्वे स्टेशन पर होगा रेलो का स्टॉपेज, बस स्टैंड पर हुई भव्य आतिशबाजी, सांसद सुधीर गुप्ता के पक्ष में लगे नारे
September 19, 2023
0