नीमच। शहर के हालात देखकर इन दिनों ऐसा लगता है कि यहां हमारी नगरपालिका और इसके जिम्मेदारों पर इंसान से ज्यादा नगर में हो रहे आक्रामक कुत्तों से प्रेम है। क्योंकि सीएम हेल्पलाइन पर अब तक 40 से अधिक कुत्ते पकड़ने संबंधी शिकायतें हुई है और जिला अस्पताल में भी हर रोज डॉग बाईट के मामले भी बढकर आ रहे है।
हालात यह है कि शहर के प्रमुख मार्गों से लगाकर गली-मोहल्ले में भी आक्रामक कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, हैरानी की बात तो यह है कि कुत्तों के आतंक के कारण बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना तक दूभर हो गया है नपा के जिम्मेदारों को आवारा और आक्रामक कुत्तों से इतना अधिक प्रेम है कि वे सीएम हेल्पलाइन पर हुई शिकायतों को कटवाने के लिए खानापूर्ति की कार्यवाही कर शिकायते कटवाने में लगे हैं।
ऐसे में नागरिकों को आक्रामक कुत्तों से उत्पन्न हो रही समस्या जस की तस बनी हुई है। हालाकिं नपाध्यक्ष बनी हुई है। हालाकिं नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा और उनके सभापति धर्मेश पुरोहित ने बीते महिनों में आक्रामक कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर तैयार करने की बात कहीं थी, जहां इन कुत्तों को जीव दया की भाव से रखने का दावा किया गया था।
लेकिन विडंबना इस बात की है कि ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर डॉग शेल्टर तो तैयार हो गया, लेकिन छोटी-मोटी खामियों के कारण उसे अब तक शुरू नहीं किया गया है।