नीमच। प्रायवेट बस स्टैंड के समीप दूध पार्लर संचालित करने वाले ने दूध पार्लर का लाइसेंस तो लिया, लेकिन महज लायसेंस की आड़ में दूध गायब कर दाल बाटी बेचने का ढाबा खोल लिया है। बात दे कि गोपाल कदम ओर कालू जैन ने दूध पार्लर के नियमो को ताक में रख ये कारोबार संचालित किया है। दूध बेचने के बहाने ढाबा खोल लिया है। ढाबा श्री बालाजी के नाम से संचालित हो रहा है। जिस दुकान का लाइसेंस लिया है उस दुकान से सांची पार्लर का बोर्ड हटाकर दाल बाटी बेचने के बड़े बड़े होर्डिंग लगा दिए है ओर साथ ही गुटखा सिगरेट जैसा नशा बेचा जा रहा है। वही सूत्र बताते है कि दूध पार्लर को नियमो के विरुद्ध जाकर श्री बालाजी दाल बाटी का ढाबा संचालित किया जा रहा है वही शाम ढलते ही दूध पार्लर की आड़ में शराबियो की महफ़िल भी संचालित होती है, कुल मिलाकर दूध पार्लर के लाइसेंस पर नशाखोरी ओर ढाबा संचालित करने का खुले आम कारोबार किया जा रहा है। सम्बंधित विभाग को चाहिए कि प्रायवेट बस स्टैंड पर जिस जगह दूध पार्लर का लायसेंस देकर दुकान स्थापित की थी उस स्थान पर अब दाल बाटी का धाभा संचालित करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रायवेट बस स्टैंड पर दूध पार्लर के लाइसेंस पर दाल बाटी, गुटखा, सिगरेट का कारोबार, पार्लर का बोर्ड हटाकर श्री बालाजी दाल बाटी का संचालित हो रहा ढाबा, खुलेआम दूध लायसेंस के नियमो की धज्जियां उड़ा रहा गोपाल कदम ओर कालू जैन
August 18, 2023
0