राहुल बैरागी रिपोर्टर
रतलाम जिले के पिपलौदा तहसील के ग्राम पंचायत नौलखा में ग्रामीणों के द्वारा सुचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ग्राम नौलखा में पहुंचे वहां जाकर स्तिथि देखी तो वहा पहली ही बारिश में ग्रामिणो के घर में पानी घुस रहा है और आरसीसी रोड पर दो दो फीट पानी भरा हुआ है जो ठेकेदार की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है और स्कूल जाने के लिए बच्चो का भी यही रास्ता है । राजेश भरावा ने मौके पर पहुंच कर जनपद सीईओ को बताया और ग्राम पंचायत सचिव मैडम और पटवारी को मौके पर बुलाया और इस समस्या का समाधान करवाने केलिए तत्काल कटर मशीन से नाली बनवाने का कार्य चालू करवाया । यह समस्या रोड बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही की वजह से हुई है जिससे ग्रामीण बहुत अधीक परेशान हैं समय पर इसका निराकरण करवाए। अगर समय पर इसका निराकरण नही हुआ और किसी छोटे बच्चे के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार ठेकेदार और प्रशासन रहेगा। मौके पर मनोहर लाल जी शर्मा आशीष शर्मा दीपक परमार कपिल सिसोदिया और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें ।