नीमच | शहर के नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंद्रा नगर में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ गटकने का मामला सामने आया है। गंभीर अवस्था में युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी राजेंद्र सिंह (34 वर्ष), पिता शंभूसिंह ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो वे तुरंत उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लेकर पहुँचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान राजेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें 'मिशन मालवा न्यूज़' के साथ।