नीमच। शहर के व्यस्ततम इलाके धानमंडी गेट के सामने कल शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 49 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते मौत का प्याला पी लिया। सरेराह जहरीला पदार्थ गटकने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन पीड़ित को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी सांसों की डोर टूट गई।
बघाना क्षेत्र का निवासी था मृतक
मृतक की पहचान जगदीश (49 वर्ष), पिता आसाराम खटीक, निवासी अरनिया कुमार (बघाना) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक जगदीश ने अचानक यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है।
जांच में जुटी पुलिस
आज सुबह जिला चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम (PM) कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अब हर पहलू से जांच की जा रही है कि आखिर जगदीश ने भीड़भाड़ वाले इलाके में आकर यह जानलेवा कदम क्यों उठाया?
बने रहें 'मिशन मालवा' के साथ—खबर वही जो आप तक पहुंचे सबसे सही!