मोरवन (नीमच)। आज बुधवार को मोरवन में ग्राम सभा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रस्तावित टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में आज पूरा मोरवन पूरी तरह बंद है। चाय-नाश्ता, सब्जी और किराना सहित सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर ग्रामीणों और दुकानदारों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
ग्राम सभा को लेकर ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं में ऐसा उत्साह पहली बार देखा गया है। ग्रामीणों का मुख्य उद्देश्य आज ग्राम सभा में फैक्ट्री के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित करना है। उल्लेखनीय है कि मोरवन में प्रस्तावित टेक्सटाइल फैक्ट्री का मामला अभी माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय ने फिलहाल फैक्ट्री निर्माण पर रोक (Stay) लगा रखी है। ग्रामीण अपनी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आज एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट: मिशन मालवा News