नीमच। शादियों का सीजन अपने पूरे शबाब पर है। नीमच के बाजारों में कपड़ों, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। लेकिन इस उत्साह के बीच कुछ जरूरी बातें जिनका आपको ध्यान रखना है:
ट्रैफिक का रखें ध्यान: शहर के प्रमुख मार्गों जैसे पुस्तक बाजार, टैगोर मार्ग और घंटाघर क्षेत्र में शादियों की खरीदारी के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। ध्यान दें अपने वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।
सावधानी है जरूरी: भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने पर्स और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। शादियों के गार्डन और सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध लोगों से सावधान रहें।
शुभकामनाएं: जिन परिवारों में मंगल कार्य हैं, 'मिशन मालवा न्यूज' की ओर से उन सभी को बहुत-बहुत बधाई और सफल आयोजन की मंगलकामनाएं।