मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में सुवासरा पुलिस ने खेत से मोटर चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 26 जनवरी को ग्राम बागली के किसान कालू सिंह गुर्जर की सोनारी नदी स्थित खेत से 20,000 रुपये की टेक्समो मोटर चोरी हुई थी।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी:
थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विक्रम सिंह गुर्जर को ग्राम बसई से दबोचा, जहां वह चोरी की मोटर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक केरुसिंह रावत और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।