नीमच, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए थाना प्रभारियों के थानों में बदलाव किए हैं। जारी आदेशानुसार रतनगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र झा को स्थानांतरित कर नीमच कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं मनोज जादौन को रतनगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, वर्तमान कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान तीन माह के अवकाश पर जा रही हैं, जिसके चलते यह बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
विरेन्द्र झा होंगे कैंट थाना प्रभारी, मनोज जादौन बने रतनगढ़ थाना प्रभारी
October 06, 2025
0