कलर कारखाने के खिलाफ पड़ोसियों ने की कार्यवाही की मांग,दिया आवेदन, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त कलर कारखाने
October 25, 2025
0
नीमच, मुनव्वर खान पिता उस्मान खान उम्र 45 वर्ष निवासी बगीचा नम्बर 04 नीमच तह. व जिला नीमच म.प्र. के होकर लेखी रिपोर्ट पेश कर निवेदन है कि मेरा निवास स्थान उक्त पते पर विगत 20 वर्षों से निवास करता चला आ रहा हूं जो कि मेरे निवास स्थान के पास विपक्षी अनवर हुसैन द्वारा स्प्रे कलर का कार्य रिहायशी इलाके में किया जा रहा है जिससे मेरे व मेरे बच्चो परिवार में नाक व फेफडो में कलर घुस रहा है जिससे गंभीर बीमारी व सास लेने में दिक्कत आ रही है मेरे वाहनो पर भी कलर उड रहा है जिससे वाहन भी खराब हो रहे है श्रीमान से निवेदन है कि विपक्षी पर अंकुश लगाया जावें व बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया जावें विपक्षी व उसका पुत्र साहिल भी दादागिरी व हाथापाई करने लगा जो आदतन अपराधी होकर कई वारंट पुलिस द्वारा जारी किये गये है व पुलिस गिरफ्त से भाग कर बच जाता है विपक्षी को समझाने पर उल्टा हमे धमकी धमकी दे रहा है कि तुझसे हो जो कर लेना हमारी उपर तक पहुंच है तू हमारा कुछ नहीं बिगाड सकता है तुझे रहना है तो ऐसे ही रहना होगा पूर्व में दिनांक 23/10/2025 को भी आस पड़ोस वालो ने उक्त संबंध में रोका गया तो उनसे हाथापाई करने लगा व विपक्षी ने तोसिफ नामक व्यक्ति व उसकी बुजुर्ग माता को गंभीर रूप से घायल कर दिया व अश्लील गालिया देने लगा जिसका ईलाज जिला चिकित्सालय नीमच में जारी है जिस प्रकरण में वह आज दिन तक फरार है जो कि श्रीमान से निवेदन है विपक्षीगण को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाकर मुकदमा दर्ज किया जायें।