नीमच। समीपस्थ बिसलवास कला सेक्टर अंतर्गत आने वाले गांव अरनिया कुमार में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर शासन के निर्देश पर पोषण माह मनाया गया। इस बीच प्रतिदिन केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हंसा माली,सहायिका टीना मीना व आशा कार्यकर्ता आंचल माली ने अलग–अलग कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें गांव की सभी महिलाओं को शामिल किया गया,तथा उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। तथा स्वास्थ संबंधी जानकारीया घर–घर पहुंचाने का कार्य किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हंसा माली ने केंद्र पर गांव की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वच्छ मस्तिष्क निवास करता है,उन्होंने कहा कि अगर हम स्वच्छ रहेंगे। ओर अपने आस–पास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखेंगे,तो हम निरोगी काया रहेंगे।
श्रीमती माली ने केंद्र पर महिलाओं को पोषण माह के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य हमेशा से ही कुपोषण को जड़ से मिटाना रहा हैं।ओर इस माह में एनीमिया की रोकथाम,संतुलित आहार एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाए जाते है। कार्यकर्ता हंसा माली और उनकी टीम ने इस दौरान महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों पर मुख्य रूप से ध्यान भी केंद्रित किया।