नीमच जिले में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ने का कारण है शहर के बाजार कॉलोनी एवं मोहल्ले में अनजान लोगों की आवाजाही का बढ़ना और पुलिस का इन लोगों पर ध्यान ना देना / उक्त आशय का बयान जारी करते हुए कांग्रेस नेता व जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा ने कहा कि इन दिनों देर रात तक चलने वाले त्योहार, जुलूस, शोभायात्राएं व अन्य आयोजनों के कारण पुलिस पर उनकी व्यवस्था का दबाव अधिक रहता है और लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है इसका फायदा उठाकर दिन और रात में अनजान लड़के व महिलाये कॉलोनी व बाजारों में घूमते रहते हैं साथ ही यह मकानों दुकानों की रेकी भी करते रहते हैं फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम देते हैं / शहर की जनता व पुलिस एसे लड़कों व महिलाओ की निगरानी रखें / यदि संदिग्ध अवस्था में ऐसे लोग घूमते मिले तो पुलिस को सूचना दें / पुलिस इसके लिए ऐसा फोन नंबर जारी करें जिस पर कॉल करने से तुरंत पुलिस कार्रवाई करने आ जाए / ऐसे तत्वों पर नजर रखना जरूरी है / यह चोरी के साथ हत्या जैसी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं / नगरपालिका को भी चाहिए कि वह स्ट्रीट लाइट ठीक करे, क्योंकि कई कॉलोनी व मोहल्लो में स्ट्रीट लाइट कई कई दिनों तक बंद रहती है उन्हें ठीक करवा कर पर्याप्त रोशनी का इंतजाम करें / डॉ वर्मा ने कहा कि जिन मकानों दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वह अगर खराब हो तो उन्हें भी ठीक करने की मुहिम चलाई जानी चाहिए / पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी केमरो से भी सतत निगरानी की जाए / पुलिस की सक्रियता एवं जनता जागरूकता से शहर में बढ़ती इन घटनाओं पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है /
संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर कमजोर डॉक्टर पृथ्वी सिंह वर्मा
September 30, 2025
0