राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक निजी बस में सफर कर रहे शख्स की अचानक मौत हो गई. बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि जोधपुर-इंदौर रूट पर चलने वाली इस बस के ड्राइवर सतीश राव 36 की तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई गनीमत रही कि उन्होंने समय रहते बस अपने साथी ड्राइवर को सौंप दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया देसूरी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर समर्थ लाल ने बताया कि, परिजनों ने मृतक ड्राइवर सतीश के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया था लेकिन प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि उसे साइलेंट अटैक आया था वही जैन ट्रेवल्स के संचालक मनीष जैन ने बताया कि बस चालक सतीश राव भोजासर निवासी था, उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया है उन्होने सही समय पर साथी को बस की कमान दे दी , इससे 45 यात्रियों की जान बच गई।
NEWS: चलती हुई बस में ड्राइवर को आया साइलेंट अटैक, तुरंत सहयोगी ड्राइवर ने बचाई कई यात्रियों की जिंदगी
August 29, 2025
0