भवानीमंडी । भवानीमंडी पुलिस ने शनिवार को मध्यप्रदेश के ब्यावरा जिला राजगढ़ से 2 साल से फरार हथियार तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी पर राजस्थान पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था तथा वंचित टॉप 10 की सूची में भी आरोपी शामिल था ।
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमति ऋचा तोमर ने बताया कि थाना भवानीमण्डी टीम द्वारा दिनांक 13 सितम्बर 2022 को एक अवैध देशी पिस्टल व तीन कारतूस के साथ आरोपी सलमान पिता निसार खान मुसलमान निवासी थाना देपालपुर जिला इन्दौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया था ,
शनिवार को सलमान को अवैध हथियार देने वाले आरोपी सादिक हुसैन को मध्यप्रदेश के ब्यावरा जिला राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया। सी आई रमेश चंद मीणा ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर 13 सितंबर 2022 को डग रोड पचपहाड से मुलजिम सलमान को एक अवैध देशी पिस्टल मय तीन कारतूस के गिरफ्तार किया गया था ,मुलजिम सलमान से पूछताछ की गई तो उसने अवैध देशी पिस्टल व कारतूस सादिक हुसैन पुत्र शाकिर खा जाति मुसलमान निवासी वार्ड नंबर 08 टाकीज गली देपालपुर थाना देपालपुर जिला इंदौर मध्यप्रदेश से खरीदना बताया। इत्यादी पर प्रकरण स. 407/2022 धारा 3/25 आर्मस एक्ट में दर्ज कर अनुसन्धान किया किया गया । सूचना पर आरोपी सादिक हुसैन पिता शाकिर खा जाति मुसलमान उम्र 30 साल को 21 सितंबर 2024 को मध्यप्रदेश के ब्यावरा जिला राजगढ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने में साइबर तकनीकी का प्रयोग किया गया । पुलिस ने बताया आरोपी सादिक को गिरफ्तार करने के लिए साईबर तकनीकी व आसूचना संकलन कर आरोपी को किया गिरफ्तार गया। आरोपी की राजस्थान के तीन जिलों की पुलिस को तलाश थी । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सादिक की राजस्थान के तीन जिलों की पुलिस ढूंढ रही थी, जिला बून्दी, जयपुर व थाना कोतवाली झालावाड़ । गठित पुलिस की विशेष टीम रमेशचन्द मीणा थानाधिकारी भवानीमण्ड , राजेश शर्मा स.उ.नि सायबर सैल., पुष्पेन्द्रसिंह स.उ.नि., अशोक कुमार हैड कानि. 786 सायबर सैल, राकेश कुमार कानि. 836, जगदीश पंकज कानि. 893, महेश कुमार कानि० 1380,