नीमच। शनिवार की रात 11,50 बजे होली चौक बघाना से सूचना मिली की एक गाय के छोटे बच्चे को कुत्तो ने बुरी तरह से घायल कर दिया है कान पुरी तरह से जख्मी कर दिया है सूचना पर गऊ सेवा दल टीम के सदस्य मितेश अहीर पार्थ जोशी तत्काल मौके पर पहुंचे व बच्चे का प्राथमिक उपचार किया इस दौरान अमन जैन लालसिंह व अन्य स्थानीय लोग मोजूद थे गऊ सेवा दल टीम नीमच मे पिछ्ले चार पांच वर्ष से शहर मे निस्वार्थ सेवा कर रही है 24×7 गऊ सेवा दल टीम द्वारा एक मात्र गौ एम्बुलेंस संचलित कर रखी जिससे रोड पर पड़े घायल बीमार गौवंश को उपचार शाला लाए जाते जहा उनकी देखभाल की जाती है इन गौ सेवको शासन प्रसासन से कोई सरकारी मदद नही मिलती सब जनसहयोग से शहर मे अपनी सेवा दे रहे है गऊ सेवा दल टीम ने इन पांच वर्ष मे पांच हजार से अधिक गौ वंश व अन्य जीव का उपचार किया है वर्तमान मे भी निरंतर अपनी सेवा दे रही है शहर से 20 किलो मीटर तक अपनी सेवा देते है ऐसे जमीनी स्तर पर कार्य करने वालो को सरकार से विषेश मदद मिलनी चाहिए इस संस्था के पास वर्तमान मे 70 अधिक गौ वंश है जो विकलांग बीमार घायल स्वस्थ है अपना छोटा मोटा काम धंधा कर ये सेवा भी करते है।
कुत्तों ने किया जख्मी, गऊ सेवा दल ने किया उपचार
September 22, 2024
0