नीमच । यादव महासभा नीमच के तत्वावधान में 8 दिवसीय शिव महापुराण कथा पंडित पंकज कृष्ण महाराज के श्री मुख से प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक अंबे माताजी मंदिर के पीछे अंबेडकर कॉलोनी नीमच पर प्रवाहित होगी । कथा आयोजक स्व. पूरणमलजी की मौर्य (कोटा वालों) की स्मृति में होगा । आयोजक सुपुत्री सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका सुश्री कौशल्या मौर्य ने बताया कि शिव पुराण का शुभारंभ आज सोमवार को सुबह 10 बजे मूलचंद मार्ग यादव मंडी नीमच सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अंबेडकर कॉलोनी स्थित शिव महापुराण कथा पंडाल पर पहुंचेंगी ।
अंबेडकर कॉलोनी में यादव महासभा के तत्वाधान में शिव महापुराण कथा का शंखनाद आज से
September 22, 2024
0