निम्बाहेड़ा। प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के पावन पर्व श्री गणेश चतुर्थी से आरम्भ हुए गणेशोत्सव की नगर में धूम मची हुई है। इसके अंतर्गत निम्बाहेड़ा नगर पालिका परिसर में विराजित श्री गणेश जी की महाआरती का आयोजन पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नवलखा, पार्षद जगदीश माली, भाजयुमो नगर महामंत्री आशीष टांक, चिराग मंत्री, नगर पालिका के सहायक अभियंता कैलाश देवल सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण मौजूद रहे। महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
नगर पालिका परिसर में पूर्व विधायक के मुख्य आतिथ्य में हुआ श्री गणेश जी की महाआरती का आयोजन
September 11, 2024
0