नीमच। शहर में आवारा कुत्तों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं होने से हालात बदतर हो रहे हैं। क्लासिक काउन के पास न्यू इन्दिरा नगर में कुत्तों के आतंक से रहवासी परेशान हैं। बीते दिनों कुत्तों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया तो अब लोगों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ रहा है। नगरपालिका के जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। कुत्तों के काटने की कई घटनायें दिन-प्रतिदिन नीमच में हो रही है, लेकिन ढीठता की हदें पार करने वाली नगरपालिका के जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं। उनकी अनदेखी का खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं।
आवारा कुत्तों के आतंक से रहवासी परेशान
September 22, 2024
0