रिपोर्टर रोहित रेगर
छोटीसादडी। उपखंड क्षेत्र की बरेखन के राजकीय उच्य प्राथमिक विद्यालय में 68वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को छोटीसादडी निंबाहेड़ा विधायक कृपलानी के आतिथ्य में हुआ ।
मूसलाधार बारिश के बीच विधायक कृपलानी ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन किया।कृपलानी ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर उद्घाटन की घोषणा की तथा जिले की समस्त पंचायत समितियों से आई टीमों के कुश्ती ,कबड्डी , खो खो छात्र-छात्रा वर्ग खिलाड़ियों से रूबरू हुए । समारोह में कृपलानी ने कहा खेलों से जीवन की गुणवत्ता में निखार आता है।खेल जीवन का अभिन्न अंग है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत ,विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ,शांतिलाल मेनारिया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा,नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, मंडल महामंत्री( पूर्वी )शंकर सिंह शक्तावत ,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो ललित शर्मा ,मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) राजकुमार जणवा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अंबालाल भील ,वार्ड पंच देवेंद्र शर्मा ,मंडल अध्यक्ष पूर्वी एससी मोर्चा सुरेश चंद्र मालवीय ,मंडल उपाध्यक्ष (पूर्वी ) महेश माली, किसान मोर्चा अध्यक्ष गणपत गुर्जर, मधुसूदन झाला, निरंजन तेली ,खुशवंत सिंह बन्ना, सत्यनारायण गाडरी ,उदय लाल पाटीदार ,घनश्याम मेनारिया एस टी मोर्चा अध्यक्ष भैरूलाल मीणा थे । अतिथियों का स्वागत संयोजक मनोहर लाल जैन, संस्था प्रधान आयोजक विद्यालय ममता सोन, अर्जुन लाल जाटव, गायत्री पाटीदार, ऋचा साहू, पूजा जणवा, नरेश चंद्र पटेल, राधा जणवा,व्यवस्था दल सदस्य गजेंद्र शर्मा, मोतीलाल शर्मा, अनिल शर्मा, राजमल राठौर, शिव नारायण धोबी,राजमल मेनारिया ,नरेश शर्मा , विमल मेनारिया, श्याम लाल मेघवाल, राजेन्द्र माली तथा ग्रामवासी मदन लाल शर्मा ,बाबूलाल मालवीय ,रामेश्वर मेनारिया, उदयलाल बलाई ,रघुवीर प्रसाद शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा ,ईश्वर मालवीय कपिल मालवीय, सांवरियालाल बलाई, रमेश भील, ईश्वर लाल शर्मा आदि ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार चौबीसा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण शर्मा, ग्राम पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परशुराम कुमावत, मुख्य निर्णायक दयाल सिंह चौधरी ,निर्णायक एवं जिला खेल प्रभारी महेंद्र सिंह जाडावत ,छगनलाल साहू, छगनलाल उपाध्याय आंचल नगर सहित निर्णायक टीम मौजद थे । प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ जिले की लगभग 140 टीमें भाग ले रही है । जिसमें 628 छात्र एवं 412 छात्र भाग ले रहे है।प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा सुमन ने किया ।