नीमच के थाना जावद क्षेत्र के मड़ावदा गाँव में एक महिला मिली है, जो अपने बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 10-09-2024 को रात्रि 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जावद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह, आरक्षक जय वर्धन सिंह पायलेट अर्जुन नागदा ने मौके पर पहुँचकर 45 वर्षीय महिला के बारे में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, पूछताछ करने पर डायल-112/100 स्टाफ को जानकारी मिली की महिला पिपलिया रुंडी गाँव में रहती है। डायल-112/100 स्टाफ द्वारा एफआरव्ही वाहन से महिला को पिपलिया रुंडी गाँव में परिजन से मिलाया गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 45 साल है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती, जो घर से निकल कर दूसरे गाँव में पहुँच गयी थी। रात्रि के समय सहायता के लिए परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।
नीमच के थाना जावद क्षेत्र में घर की राह भटकी मानसिक रूप से कमजोर 45 वर्षीय महिला, डायल-100 जवानों ने परिजन से मिलाया
September 11, 2024
0