नीमच। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई नीमच में निवासरत संगठन के प्रदेश संभाग एवं जिला तथा तहसील पदाधिकारियों सहित सभी सम्मानित सदस्य साथियों को सुचित किया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष महोदय एवं अन्य वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार वर्ष 2025 का सदस्यता अभियान दिनांक 1 अक्टूबर से शुरू होकर 31अक्टूबर तक सिर्फ एक माह ही चलेगा इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारी खास कर तहसील अध्यक्ष अपनी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हर तहसील में दिनांक 1अक्टूबर से पहले बैठक कर सभी साथियों को सदस्यता अभियान की जानकारी देवे तथा दिनांक 1 अक्टूबर को नीमच जिला मुख्यालय पर जिलेभर के साथियों की वृहद बैठक कर सभी को एक साथ सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। अतः सभी साथी एक अक्टूबर को नीमच पधारे ओर सदस्यता अभियान की धमाकेदार शुरुआत करवाएं। नोट बैठक का स्थान ओर समय शीघ्र ही आपको बता दिया जाएगा
श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्य्ता अभियान 1 अक्टूबर से
September 24, 2024
0