नीमच। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जवाहर नगर में उसे समय सनसनी फैल गई। जब यहां किराए के मकान में रहने वाले एक युवक पर उसके ही घर मे घूस कर दुसरे युवक ने हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। युवक के शोर करने के बाद लोग मौके पर पहुंचे। वहीं गंभीर घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए। उसे राजस्थान के उदयपुर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक का नाम अरुण पिता कैलाश खटीक है। जो की रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव भगोरी का रहने वाला है। युवक नीमच के जवाहर नगर में एक किराए का कमरा लेकर रहकर है और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है । साथ ही एक निजी चिकित्सालय में भी काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ किए वार घायल युवक को उदयपुर किया गया रेफर, जाने क्या है पूरा मामला
October 27, 2023
0