नीमच श्री चंद्रवंशी ग्वाला गवली समाज ग्वालटोली के तत्वाधान में श्री राधा कृष्ण मंदिर पर गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा समाज के वरिष्ठ धन्नालाल पटेल एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिलीप ग्वाल ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 9:00 बजे से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गो से होती हुई पुणे ग्वालटोली मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी इसके पश्चात 10 बजे से भाव चल समारोह निकाला जाएगा जिसमें अपने पूरे लव लश्कर के साथ लड्डू गोपाल नगर का भ्रमण करेंगे चल समारोह में लड्डू गोपाल श्री सांवरिया सेठ श्री राधा कृष्ण की झांकियां बच्चों की झांकी घोड़े बग्गी डीजे ढोल डांडिया पार्टी फुल बरसाती आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे चल समारोह के पश्चात दोपहर 3 बजे से मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा रात्रि 8 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी जिसमें कोटा के कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी मंदिर पर छप्पन भोग सजेगा रात्रि 12:00 बजे महाआरती कर छप्पन भोग स्वादिष्ट खीर एवं फल की प्रसादी वितरण कि जाएगी उक्त जानकारी नवयुवक मंडल के प्रवक्ता रवि दीवान ने दी
ग्वालटोली में भव्य रूप से मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
September 06, 2023
0